500 साल बाद राम मंदिर में मनाई जाएगी रामनवमी, जानें
500 साल बाद राम मंदिर में मनाई जाएगी रामनवमी, जानें

अयोध्या में रामनवमी के पर्व को लेकर जोरों शोरों से तैयारियां चल रहीं हैं। भगवान राम के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगातार लग रहा है। राम लला प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के राम मंदिर में पहली बार रामनवमी/Ram Navami 2024 मनाई जाएगी। प्रभु श्री राम के भक्तों के लिए यह बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। अयोध्या में रामनवमी के दिन राम लला के दर्शन करने के 24 घंटे भक्त दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के कपाट कुछ देर के लिए सिर्फ पूजा अर्चना के दौरान बंद किए जाएंगे।