ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मेष राशि में हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मीन राशि में मंगल चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति पिछले दिनों की तरह है। शुक्र स्वग्रही हैं। मंगल मित्रक्षेत्री है। शनि और गुरु का युग्म बना हुआ है। शनि स्वग्रही हैं। गुरु नीच के हैं। लेकिन यह युग्म का फल मिलेगा जो जनमानस के लिए ठीक नहीं है।